साल 1989 हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खास था। इस साल एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में आई। इसी साल श्रीदेवी की चांदनी, अनिल कपूर की राम लखन, धर्मेंद्र की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया।
श्रीदेवी की चांदनी ने बॉक्स ऑफिस आर शानदार कमाई की थी। इसके साथ ही इस फिल्म ने यशराज फिल्म्स की डूबती हुई कश्ती को भी सहारा दिया था। फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर, विनोद खन्ना जैसे एक्टर्स थे।
जब चांदनी थिएटर में कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही थी, ऐसा लग रहा था ये फिल्म साल की सबसे कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चांदनी तीसरे नंबर पर रही।
इसी साल सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी फिल्म राम लखन रिलीज हुई थी। दो बड़े एक्टर की फिल्म। इस फिल्म में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स नजर आए थे। माधुरी दीक्षित थी और डिंपल कपाड़िया।
राम लखन तो कई महीनों थिएटर में लगी रही। बड़ी संख्या में लोग ये फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म के मेकर्स को इससे जबरदस्त फायदा हुआ। लेकिन इतनी कमाई करने के बाद भी ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म नहीं बनी। दूसरे नंबर पर रही।
1989 में पारिवारिक ड्रामा, रोमांटिक फिल्मों को ऑडियंस पसंद कर रही थी। इसलिए श्रीदेवी की चांदनी इतनी सफल फिल्म बनी। इसके अलावा श्रीदेवी की चालबाज, जैसी फिल्में भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल थी।
लेकिन इस साल किसी ने नहीं सोचा था एक नया लड़का जिसका नाम सलमान खान है। वो अपनी पहली बतौर लीड हीरो फिल्म से ऐसा धमाका करेगा कि ये शानदार एक्टर्स पीछे रह जाएंगे।
1989 में सूरज बडजात्या फिल्म लाए ‘मैंने प्यार किया’। एक नया हीरो और एक हीरोइन जो उस समय की लीड हीरोइन श्रीदेवी, माधुरी को टक्कर दे सके, भाग्यश्री। दोनों के करियर के लिए ये खास फिल्म थी। लेकिन दूसरे एक्टर्स के लिए नहीं शायद। सलमान छा चुके थे।
सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार कमाई की। ये उस साल की सबसे सफल दिलम थी जिसने राम लखन, मिथुन की दाता, धर्मेंद्र की ऐलान-ए-जंग, सनी देओल जैसे एक्टर को पीछे छोड़ दिया था।
मैंने प्यार किया का बजट सिर्फ 1 करोड़ था और इसने कमाई की थी 45 करोड़ की। आप सोचिए मेकर्स को इस फिल्म से कितना फायदा हुआ था।