Add fresh coriander leaves in these 9 Indian Dishes to make them more tasty इन 9 डिशेज में जरूर डालें ताजा हरा धनिया, खुशबू और स्वाद के दीवाने हो जाएंगे!
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलइन 9 डिशेज में जरूर डालें ताजा हरा धनिया, खुशबू और स्वाद के दीवाने हो जाएंगे!

इन 9 डिशेज में जरूर डालें ताजा हरा धनिया, खुशबू और स्वाद के दीवाने हो जाएंगे!

हरा धनिया की रिफ्रेशिंग खुशबू और जबरदस्त टेस्ट, किसी भी डिश को एकदम से नया स्वाद दे सकता है। खासतौर से कुछ डिशेज ऐसी हैं, जिनमें तो ताजा हरा धनिया जरूर एड करना चाहिए। 

Anmol ChauhanThu, 26 June 2025 08:59 AM
1/8

स्वाद और खुशबू बढ़ाता है हरा धनिया

इंडियन क्यूजीन का असली स्वाद उसके मसालों और हर्ब्स में है। हरा धनिया भी इन्हीं में से एक है। फ्रेश कटा हुआ हरा धनिया अगर किसी डिश में एड कर दिया जाए, तो उसका स्वाद नेक्स्ट लेवल हो जाता है। हरे धनिया की रिफ्रेशिंग खुशबू और जबरदस्त टेस्ट, किसी भी डिश को एकदम से नया स्वाद दे सकता है। खासतौर से कुछ डिशेज ऐसी हैं, जिनमें तो ताजा हरा धनिया जरूर एड करना चाहिए। इससे इन डिशेज का स्वाद नेक्स्ट लेवल हो जाता है।

2/8

आलू टमाटर की सब्जी

आलू टमाटर की सिंपल सब्जी का स्वाद और भी दोगुना हो जाता है, जब आप इसमें बारीक कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया एड कर देती हैं। इससे ना सिर्फ सब्जी की खुशबू बढ़ जाती है, बल्कि एक रिफ्रेशिंग और डीप टेस्ट भी आता है। रोटी हो या पूड़ी पराठे, धनिया वाले आलू टमाटर की सब्जी हर किसी के साथ खूब टेस्टी लगती है।

3/8

पोहा बनाते हुए डालें हरा धनिया

पोहे का टेस्ट नेस्ट लेवल चाहती हैं, तो उसमें हरा धनिया डालना ना भूलें। एकदम ऑथेंटिक इंदौरी या महाराष्ट्रीयन स्टाइल पोहा, बिना हरा धनिया के अधूरा है। नींबू, कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया और जरा सी सेव, आपके पोहे को रिफ्रेशिंग और टेस्ट और टेक्सचर देते हैं। किसी ढाबे या रोड साइड स्टॉल पर पोहा खाएंगी तो उसमें हरा धनिया भर-भर के मिलेगा।

4/8

दाल तड़का या दाल फ्राई

एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का या दाल फ्राई घर पर बनाना चाहती हैं, तो लास्ट में बारीक कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया एड करना ना भूलें। चना दाल हो, मूंग दाल हो या अरहर की दाल हो, फ्रेश हरा धनिया हर किसी के साथ परफेक्ट लगता है। ये दाल की खुशबू और फ्रेशनेस दोनों को एन्हांस कर देता है।

5/8

कढ़ी-पकौड़ा में डालें धनिया

कढ़ी-पकौड़ा में भी ऊपर से ताजा हरा धनिया एड करना चाहिए। इससे कढ़ी का टैंगी और स्पाइसी फ्लेवर और भी ज्यादा निखर कर आता है। इससे कढ़ी में एक रिफ्रेशिंग टेस्ट और खुशबू एड होती है, तो उसके टेस्ट को नेस्ट लेवल बनाती है। इतना ही नहीं हरा धनिया डालने से कढ़ी की रंगत भी बेहद सुंदर और वाइब्रेंट हो जाती है।

6/8

वेजिटेबल पुलाव में डालें धनिया

खिले-खिले वेजिटेबल पुलाव तब और भी ज्यादा टेस्टी हो जाते हैं, जब इनमें ऊपर से फ्रेश हरा धनिया एड किया जाता है। दरअसल वेजिटेबल पुलाव में ढेर सारी सब्जियां डाली जाती हैं, जिनका फ्लेवर कई बार इतना निखर कर नहीं आता। ऐसे में जरा सा फ्रेश धनिया और देसी घी, आपकी पूरी डिश को खुशबूदार और ज्यादा स्वाद बना सकते हैं।

7/8

रायता और चटनी

अक्सर साइड डिश के तौर पर सर्व किए जाने वाले रायता और चटनी भी हरे धनिया के बिना अधूरे हैं। चटनी में तो वैसे भी हरा धनिया जरूर डाला जाता है, इससे ही तो चटनी की खुशबू और असली स्वाद आता है। इसके अलावा रायता बनाते हुए भी फ्रेश धनिया जरूर एड करना चाहिए। इससे रायते का स्वाद और खुशबू एकदम रिफ्रेशिंग हो जाते हैं।

8/8

छोले और राजमा

छोले और राजमा को सर्व करने से पहले उनमें जरा सा हरा धनिया डालना ना भूलें। ये इनके टेस्ट को दोगुना कर देगा। दरअसल ये दोनों ही थोड़ी हेवी और स्पाइसी डिश हैं। हरा धनिया इनमें फ्रेशनेस और कूलिंग एड करता है, जिससे फ्लेवर में एक बैलेंस क्रिएट होता है। हरा धनिया डालने की वजह से डिश देखने में भी ज्यादा सुंदर लगती है।