Harvard trained gastroenterologist lists top 10 herbs for gut health found in Indian kitchen for गैस्ट्रो डॉक्टर ने बताईं पेट ठीक रखने के लिए टॉप 10 चीजें, किचन में मिलेगा गैस, एसिड और कब्ज का इलाज
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगैस्ट्रो डॉक्टर ने बताईं पेट ठीक रखने के लिए टॉप 10 चीजें, किचन में मिलेगा गैस, एसिड और कब्ज का इलाज

गैस्ट्रो डॉक्टर ने बताईं पेट ठीक रखने के लिए टॉप 10 चीजें, किचन में मिलेगा गैस, एसिड और कब्ज का इलाज

बढ़ती उम्र में मेटाबॉलिजम स्लो होने पर पेट से जुड़ी कई समस्याएं घेरने लगती हैं। अगर आप अपना खान-पान और एक्सरसाइज ठीक रखने के साथ किचन में रखी कुछ चीजें भी खाने लगें तो फायदा होगा। डॉक्टर ने टॉप 10 की लिस्ट दी है।

Kajal SharmaWed, 25 June 2025 04:27 PM
1/11

चुटकियों में करें पेट दुरुस्त

अगर आपका पेट ठीक है तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ हमारा डाइजेशन स्लो होता है और कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। इसके लिए हमें दवाओं पर निर्भर न रहकर कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाने चाहिए। हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसी यूनिवर्सिटीज से ट्रेनिंग ले चुके डॉक्टर सौरभ सेठी ने पेट के लिए टॉप 10 हर्ब्स बताए हैं।

2/11

अदरख

डॉक्टर सेठी ने गट यानी पेट की हेल्थ के लिए नंबर 1 पर अदरख को रखा है। इसको उन्होंने 10 में 10 नंबर दिए हैं। इसे आप अपनी डेली डायट में शामिल करें तो हाजमे के लिए बेस्ट है। अदरक आपके गैस, एसिड और कब्ज को ठीक करता है।

3/11

सौंफ

पेट के लिए टॉप 2 में सौंफ को रखा गया है। अदरख के बाद सौंफ है जो पेट के लिए काफी अच्छी है। इसे उन्होंने 10 में से 9 पॉइंट्स दिए हैं। खाने के बाद पेट भारी लगता है या कब्ज की शिकायत है तो सौंफ खाना शुरू कर दें।

4/11

हल्दी

डॉक्टर सेठी ने तीसरे नंबर पर हल्दी को रखा है। इसे 8 पॉइंट्स दिए हैं। खाने में अच्छी क्वॉलिटी की हल्दी शामिल करें। कच्ची हल्दी को पानी में उबालकर ड्रिंक के रूप में भी पी सकते हैं।

5/11

पेपरमिंट

पेपरमिंट हाजमे के लिए अच्छा होता है। डॉक्टर सेठी ने इसे 7 पॉइंट्स दिए हैं।

6/11

जीरा

दादी-नानी से भी आपने पेट के लिए जीरे के फायदे सुने होंगे। डॉक्टर सेठी ने जीरे को 10 में से 6 पॉइंट्स दिए हैं।

7/11

शाही जीरा

जीरा और शाही जीरा देखने और गुणों में अलग होता है। उन्हें शाही जीरा को 5 पॉइंट्स दिए हैं। इसे भी आप अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

8/11

खड़ा धनिया

धनिया का पानी भी आयुर्वेद में कई तरह से फायदेमंद बताया जाता है। हालांकि डॉक्टर सेठी ने इसे 4 पॉइंट्स ही दिए हैं।

9/11

तेज पत्ता

तेज पत्ता कई तरह से फायदेमंद होता है पर पेट की सेहत के लिए इसका स्कोर कम है। डॉक्टर सेठी ने इसको 3 पॉइंट्स दिए हैं।

10/11

लहसुन

लहसुन ऐंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह आपकी इम्यूनिटी के लिए अच्छा होता है। गट यानी पेट की हेल्थ के लिहाज से डॉक्टर सेठी ने इसे 2 ही नंबर दिए हैं।

11/11

तुलसी

तुलसी एंटी बैक्टीरियल है लेकिन गट हेल्थ में इसका योगदान काफी कम है। डॉक्टर सेठी ने इसे 10 में से 1 ही नंबर दिया है।