सहरसा में शनिवार की रात पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें गंभीर कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा,...
घटना में महिला सिपाही सपना कुमारी को गंभीर हालत को देखते हुए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक एएसआई भी जख्मी हो गए।
सीएम नीतीश कुमार ने नवनियुक्त 21391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए। इस दौरान उन्होंने बिहार पुलिस में 55 हजार और पदों पर बहाली जल्द कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बिहार पुलिस के लिए कल का दिन अहम होने वाला है। 28 जून को 21391 सिपाहियों की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। जिसकी जानकारी देते हुए सीएम नीतीश ने बताया कि कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
बिहार पुलिस के 19 हजार से ज्यादा सिपाहियों के पिछले महीने हुए तबादलों पर रोक हटा दी गई है। पटना हाई कोर्ट ने इस संबंध में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। सिर्फ याचिकाकर्ताओं के ट्रांसफर पर रोक बरकरार रखी गई है।
उनकी पहचान कुख्यात सूरज सहनी और नीरज ठाकुर के रूप में की गई है। बैंक सीएसपी से लूटकांड में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खिलाफ लूटपाट व अन्य अपराधों के कम से कम बीस कांड दर्ज हैं।
लखनऊ में जीआरपी चारबाग ने बिहार पुलिस की अभिरक्षा से फरार 15,000 रुपये के इनामी बदमाश धर्मेंद्र कुमार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। वह 10 जनवरी को जालंधर से पकड़ा गया था, लेकिन शौचालय जाते समय भाग...
पटना के जेपी गंगा पथ पर बुधवार दोपहर बाद बिहार पुलिस की एसटीएफ और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ। इसमें मोहम्मद राजा नाम के अपराधी को पैर में गोली लगी है। पुलिस उसे पकड़कर ला रही थी तभी उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
राज्य में सबसे अधिक पासपोर्ट के आवेदन गोपालगंज, सीवान, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण आदि जिलों से मिले हैं। इसकी वजह से सीवान में पासपोर्ट सत्यापन में औसतन 20 दिन, जबकि खगड़िया में सबसे कम पांच दिन का समय लग रहा है।
बिजली बिल बकाए को लेकर भेजी गई लिस्ट की बात करें तो पटना पुलिस जिले पर सर्वाधिक 4.17 करोड़ रुपये बकाया है। दूसरे नंबर पर सहरसा जिला है जिसपर 3.84 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। गया पर 3.43 करोड़ रुपया बकाया है।