दानवे ने लोनीकर पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, 'आपका विधायक का दर्जा लोगों की वजह से है। आपके कपड़े, जूते, हवाई टिकट, नेतागिरी, (आपकी) कार में डीजल भी लोगों की वजह से है।' उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता ने कहा, 'लोगों को ये शब्द याद रखने चाहिए।
अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की उम्मीदवारी की रेस में जीत को लेकर टिप्पणी की है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है कि जोहरान हमदानी तो भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं।
मीडिया ने जब खरगे से शशि थरूर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी हैं। खरगे ने कहा, 'देश हमारे लिए पहले है। कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं।' वहीं शशि थरूर ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया है।
आम आदमी पार्टी के विधायक ने ही मजीठिया की गिरफ्तारी का विरोध किया है। मजीठिया की पत्नी की विजिलेंस टीम से बहस का एक वीडियो शेयर करते हुए AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा, 'मजीठिया जी जब जेल में थे तो मान साहब न कोई जांच नहीं कराई। कोई पूछताछ नहीं हुई। उन्हें बेल लेने दिया गया।'
खरगे ने दावा किया कि वह आपातकाल तो खत्म हो गया, लेकिन मोदी सरकार में 'अघोषित आपातकाल' है। खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही आज संविधान संकट में है। खरगे ने कहा, 'अब ये संविधान बचाओ की बात कर रहे हैं। आपातकाल के 50 साल पूरा होने के बाद उसे दोहरा रहे हैं।'
कुछ सदस्यों ने जजों के लिए बने 16 पॉइंट के कोड ऑफ कंडक्ट का पालन न होने पर भी सवाल किया। यह कोड ऑफ कंडक्ट सुप्रीम कोर्ट ने ही 1997 में लागू किया था। सांसदों ने कहा कि जजों के लिए यह कोड ऑफ कंडक्ट सिर्फ कागजों में ही है।
मिराया लंदन के एक कॉलेज से ग्रैजुएशन कर रही हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा के आरोपों पर कहा, 'पीएमओ हमेशा की तरह डर्टी ट्रिक्स में जुट गया है। वह जानता कुछ नहीं है। राहुल गांधी अपनी भांजी की ग्रैजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्दी ही वापस लौटेंगे।'
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदिरा गांधी की सिफारिश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा घोषित आपातकाल के दौरान 200 से अधिक पत्रकारों को विपक्षी नेताओं के साथ जेल में डाल दिया गया था। ये वे पत्रकार थे, जिन्होंने सरकार के अनुसार काम करने से इनकार कर दिया था।
अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया है कि रतन टाटा के लिस्टेड और अनलिस्टेड यानी दोनों तरह के शेयरों पर अब मालिकाना हक रतन टाटा एंडाउमेंट फाउंडेशन और रतन टाटा एंडाउमेंट ट्रस्ट का होगा। जस्टिस मनीष पिटाले की बेंच ने यह फैसला सुनाया। यह मामला रतन टाटा की वसीयत पर फैसले को लेकर था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही अरविंद केजरीवाल पंजाब में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने ही चुनाव प्रचार के दौरान ऐलान किया था कि यदि संजीव अरोड़ा को जीत मिली तो वह भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाए जाएंगे। अब खबर है कि इसी सप्ताह के अंत तक पंजाब में कैबिनेट विस्तार होगा।