बिहार चुनाव के मद्देनजर नवादा सीट पर सियासी समीकरण साधने के लिए तेजस्वी यादव ने राजबल्लभ यादव की काट निकाल ली है। जदयू के पूर्व एमएलएस सलमान रागीव, पूर्व विधायक कौशल यादव और पूर्णिमा यादव जल्द आरजेडी में शामिल होंगे। इसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।
नीरज कुमार ने कहा कि राजद में अभी लालू जैसा भ्रष्टाचार का मसीहा नहीं है। उतना बड़ा चारा घोटाला करने वाला कोई दूसरा आया नहीं। दो कोई और प्रेसिडेंट नहीं बन सकता।
मंगल पांडे ने कहा कि ये लोग सिर्फ नौटंकी करते रहते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में काम होने से बिहार सरकार की ख्याति बढ़ रही है। यह इन लोगों से बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
नीरज कुमार ने कहा कि यह नौवां आश्चर्य है कि एक रजिस्टर्ड पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एक सजा प्राप्त व्यक्ति बार-बार बन जाता है जिनके पास चुनाव लड़ने की पात्रता नहीं है
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम यह कहना चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमको अपने जान के उपर खतरा है। हमारे दुश्मन सभी जगह लगे हुए हैं। जो लोग भी चार पांच लोग मिलकर हमारे निजी जीवन को बर्बाद करने पर तुले हैं तो हम उनको बख्शेंगे नहीं।
सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अभियुक्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विजय सिन्हा ने कहा कि पार्टी में कोई बेदाग छवि का नेता नहीं है क्या कि एक सजायाफ्ता को बार बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भले ही हों लेकिन कोई सार्वजनिक सभा नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी यादव को उनके हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने कहा कि डिग्री लेकर ही किसी सभी क्वालिटिज आ जाएं, ऐसा नहीं है। जिंदगी में प्रैक्टिकल नॉलेज का भी बहुत महत्व होता है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम NDA सरकार को इतना मजबूर कर देंगे कि नीतीश कुमार हमारे हर वादे, योजना, विजन और सोच की नकल करेंगे।